उरई, जनवरी 3 -- उरई। पिछले दिनों राप्ती सागर एक्सप्रेस में हुई लाखों की वारदात की गुत्थी अभी पूरी तरह से नहीं सुलझ पाई है कि टे्रनों में चोरियों पर रोक नहीं लग पा रही है।इसी क्रम में 15024 गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। कंट्रोल के माध्यम से सूचना पर रेलवे पुलिस के साथ आरपीएफ ने गाड़ी अटेंड की। जांच पड़ताल में महिला यात्री ने लखनऊ में तहरीर देने की बात कही। महिला लक्ष्या यशवंतपुर से लखनऊ के लिए यात्रा कर रही थी, तभी रास्ते में वारदात हो गई। हालांकि जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज का कहना है कि सूचना मिली थी। घटना इटारसी के आसपास की बताई गई है। इधर, स्थानीय रेल यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर दिन भर लोगों की आवाजाही होती है। लिहाजा सरकुलेटिंग एरिया हो या फिर प्लेटफार्म, टे्रनों के वक्त गिने चुने सिपाही नजर आते...