बस्ती, सितम्बर 14 -- बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार द्विवेदी और अपर जिला जज/सचिव अनिल कुमार के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालयों, तहसीलों, राजस्व न्यायालयों और कलेक्ट्रेट में लोक अदालत संपन्न हुआ। इस दौरान डीएम रविश गुप्ता, एसपी अभिनन्दन और विभिन्न विभागों के लोगों का सहयोग रहा। लोक अदालत में 68,668 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 66,850 प्री-लिटिगेशन मामले और 1,818 न्यायालयों में लंबित वाद शामिल थे। सभी निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किए गए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 57 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें 2,70,32,000 की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। लोक अदालत में कुल 3,69,88,595 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.