संभल, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलेभर में 93 मंदिरों पर जलाभिषेक होगा। इसमें 10 ऐसे शिव मंदिर हैं, जहां दस हजार से अधिक लोग जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। उन प्रमुख मंदिरों पर पुलिस-पीएसी के साथ एटीएस की निगरानी रहेगी। रिक्रूट भी व्यवस्था संभालने के लिए मुस्तैद रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर पक्का बाग समेत कई प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। मंदिरों के पुजारियों व समितियों से वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या आदि की जानकारी ली और भीड़ प्रबंधन के लिए आने-जाने के रास्ते अलग करने के निर्देश दिए। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के प्रमुख दस मंदिरों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में वहां पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.