बागेश्वर, नवम्बर 12 -- गरुड़। राजस्व पुलिस ने एक मृतका के पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों नौगांव भिटारकोट गांव निवासी दीपा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तब अस्पताल में मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी गई थी। पुलिस के मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ। मृतका के भाई भुवन जोशी निवासी गनीगांव ने बहन के पति सुरेश उर्फ सोनू सती के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सोनू पर घरेलू हिंसा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.