गुड़गांव, नवम्बर 21 -- गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित महिला कॉलेज में शुक्रवार से दो दिवसीय 62वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत 400 मीटर 100 मीटर तथा 200 मीटर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लॉग जंप, सेक रेस, बैक रेस आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में 500 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन दिया, हालांकि कॉलेज छात्राओं ने दौड़ में अधिक रुचि दिखाई। सौ मीटर की दौड़ में पचास से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी गीता जुत्शी उपस्थित थी। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.