जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। उलीडीह की खड़िया बस्ती के रजनीश सिंह के घर सोमवार की रात 3.30 लाख की चोरी के मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ही दोनों को पकड़ा है। इस मामले मे उलीडीह थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, रजनीश 25 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में सपरिवार बिहार के मुजफ्फरपुर गए थे। मंगलवार को लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। चोर घर के पिछले हिस्से की खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच की और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी को देखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.