दुमका, जनवरी 4 -- - व्यवसायी के पिता से उचक्कों ने छीन लिया रुपए से भरा थैला हंसडीहा (दुमका), प्रतिनिधि हंसडीहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी से 3.80 लाख रुपए की छिनतई कर ली। घटना शनिवार को हुई। छिनतई के बाद सभी अपराधी भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत ने बताया कि हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा से 4.50 लाख रुपए की निकासी कर वे अपनी दुकान पहुंचे थे। दुकान पर उन्होंने पहले से निकाले गए 70 हजार रुपए अलग कर शेष 3 लाख 80 हजार रुपए अपने पिता नंदलाल भगत को दे दिए। नंदलाल रकम को लेकर घर जा रहे थे कि रास्ते में अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपये से भरे बैग को छीन लिया और फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके...