हरिद्वार, जनवरी 15 -- सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद इलाके में पानी की पाइप टूटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में सोनू पुत्र इसरार निवासी रोशनाबाद ने बताया कि 13 जनवरी की रात करीब 11 बजे उनके जीजा रिसब उनके घर आए हुए थे। इसी दौरान जब कार को बैक किया जा रहा था, तभी पड़ोसी रिजवान के घर का पानी का पाइप टूट गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख सोनू बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.