बेगुसराय, जून 8 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण सेतु यानी मुंगेर रेल सह सड़क पुल के स्पैन लोड क्षमता की गहन जांच प्रक्रिया शनिवार को एनएचएआई के अभियंताओं व संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र, चेन्नई के वैज्ञानिकों श्रीनिवासन एवं एम. कुमार स्वामी की देखरेख में संपन्न हो गयी। स्पैन लोड की अलग-अलग तरीके से की गयी जांच में पुल की भार क्षमता का परीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद वैज्ञानिकों व अभियंताओं ने जांच उपरांत बताया कि पुल पर अधिकतम 110 टन भार क्षमता वाले वाहनों के परिचालन में कोई समस्या नहीं है। उक्त भार तक के वाहन फर्राटे के साथ पुल पर आवागमन कर सकते हैं। वैज्ञानिकों व अभियंताओं की टीम शनिवार को सबसे पहले श्रीकृष्ण सेतु के उत्तरी छोर पर पहुंची और विधिवत पूजा-अनुष्ठान के बाद स्पैन लोड की जांच शुरू की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.