हरदोई, फरवरी 20 -- पिहानी, संवाददाता। शुक्रवार का दिन रामपुर दहेलिया के रामपुर गांव में सुबह करीब 11 बजे गांव के पास तालाब में सिंघाड़ा लेने गई तीन किशोरियां तालाब में डूब गईं। ग्रामीणों ने एक किशोरी को बाहर निकाल लिया, लेकिन दो का कोई पता नही चल सका। खबर लिखे जाने तक दोनों किशोरियों की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर एएसपी मार्तण्ड प्रकाश मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कमलेश की पुत्री आरुषि (14) वर्ष, कोतवाली देहात के चितराई गांव निवासी गंगा सागर की पुत्री प्रियंका (12) और धर्मेन्द्र की पुत्री जानवी (16) वर्ष रामपुर गांव के निकट तालाब में सिंघाड़ा निकालने गईं थीं। जानवी करीब एक माह पहले रामपुर में अपने मामा के तिलक समारोह में आई थी और फिर यहीं रुक गई थी। बताया जाता है कि सिंघाड़ा बीनते समय ...