देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली के माध्यम से केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार को घेरा है। रैली को संबोधित करते एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का जमकर दुरुपयोग कर रही है। आज सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाएं मोदी सरकार की कठपुतली बनकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश नहीं, अपनी सुविधा के अनुसार कानून बनाती और बदलती है। बुधवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ रैली में प्रदेशभर से कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। मुख्य वक्ता के तौर पर रैली को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश में अभियान छेड़ा है। देश में कांग्रेस सरकारों ने संविधान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.