आगरा, जनवरी 30 -- हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर स्टडीज (एचआईएमसीएस) ने प्राथमिक विद्यालय घड़ी चुरमुरा में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका मंजू शर्मा ने की। एचआईएमसीएस की निदेशक डॉ. अभिलाषा सिंह राघव ने छात्रों को संबोधित करते हुए संवैधानिक मूल्यों और डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान की महत्ता पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने एकता में विविधता जैसे विषयों पर प्रतिभा दिखाई। एचआईएमसीएस की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। संस्थान के शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...