जहानाबाद, मई 19 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश महासचिव मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज ने कहा कि संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को पार्टी पूरा करेगी। इस दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का मत एकदम स्पष्ट है कि वह बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों के साथ इस बार धोखा नहीं होने देंगे। पार्टी इस लड़ाई को बिहार के घर-घर तक ले जाएगी ताकि बिहार समेत उत्तर भारत की जनता अपने राजनैतिक अधिकार को हासिल कर सके। परिसीमन नहीं होने से अनुसूचित जाति के साथ और 33 फ़ीसदी प्रस्तावित महिला आरक्षण के साथ भी धोखा होगा। क्योंकि यह उनके प्रतिनिधित्व को भी संसद में कम करता है। इसलिए हमारी पार्टी ने इस भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.