आगरा, दिसम्बर 5 -- संविधान दिवस व अधिवक्ता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संवैधानिक अधिकार के साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया। अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ एवं ज्ञानेश चतुर्वेदी ने संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर स्व का बोध कराते हुए सभी अधिवक्ताओं से शपथ लेने का आग्रह किया। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल सिंह चौहान ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चुनाव पर आगरा के अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रवीण रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष बाबू पर...