गोरखपुर, मार्च 12 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति की ओर से स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मंगलवार को संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बधिरांधता पर चर्चा करते हुए बताया गया कि यह एक ऐसी दिव्यांगता है जिसमें बच्चे या व्यक्ति का दो महत्वपूर्ण संवेदी तंत्र (देखना और सुनना) प्रभावित होता है। परियोजना समन्वयक डॉ. शशि शेखर द्विवेदी ने कहा कि अगर कहीं ऐसे बच्चें मिलते हैं तो अवगत कराएं उनको निःशुल्क शिक्षा के साथ अन्य उपयोगी कौशल सिखाए जाएंगे। बताया कि ऐसे बच्चों के लिए डुमरी खास में एक केंद्र खोला गया है जहां संस्था के विशेष शिक्षकों द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.