मैनपुरी, मार्च 24 -- एनजीटी में ईशन नदी की बदहाली की याचिका दाखिल होने के बाद जिला प्रशासन अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था संवेदना फाउंडेशन ने भी नदी के जीर्णोद्धार के लिए फाउंडेशन के बैनर तले काम करने का फैसला किया है। इसके अलावा बरनाहल और मैनपुरी ब्लॉक की सीमा क्षेत्र में बहने वाली आव गंगा नदी में पर्याप्त पानी रहे, इसके लिए भी अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को नदी की खुदाई में सहयोग करने वाले ग्रामीणों को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। ईशन नदी की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। एटा, मैनपुरी, हाथरस और कन्नौज, कानपुर देहात जैसे जिलों से होकर गुजरने वाली इस नदी में मैनपुरी शहरी क्षेत्र में गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा नदी की जमीनों पर कब्जे किए गए हैं, अवैध काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.