किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, संवाददाता। शहर के सोनार पट्टी रोड में मंगलवार को कार्टून के अंदर कचड़े के ढ़ेर के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। आसपास के लोगों ने सदर थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नवजात बच्ची का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।आगे जांच की जा रही है। इधर, पुलिस यह जांच कर रही है कि नवजात बच्ची का शव किस परिस्थिति में वहां मिला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ और गहराई से छानबीन के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। वहीं इस दर्द विदारक घटना को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.