बिहारशरीफ, मार्च 11 -- संवेदनशील स्थानों पर रखें विशेष निगरानी क्राइम मीटिंग में एसपी ने होली को लेकर दिये कई निर्देश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग की। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही बैंक चेकिंग, वाहन जांच अभियान, रोको-टोको अभियान, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। त्योहार के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एसपी ने सभी को संबंधित ड्यूटी वाले जगह पर मुश्तैदी से ड्यूटी निभाने को कहा है। साथ ही अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.