ललितपुर, मार्च 8 -- ललितपुर। होली और रमजान को ध्यान में रखकर संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार करके निगरानी रखने के लिए बाकायदा रणनीति बनाई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली सदर के औचक निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों को यह दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अचानक कोतवाली सदर पहुंचे तो उनको देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गयी। इधर उधर आराम से टहल रहे पुलिस कर्मियों ने अपनी वर्दी, टोपी और बेल्ट संभाली और निर्धारित स्थान पर डट गए। पुलिस अधीक्षक कोतवाली सदर के कार्यालय गए। यहां उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों से विभिन्न रजिस्टरों के संबंध में बातचीत की और प्रत्येक को जांचा परखा तथा अभिलेखों के सही रखरखाव के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हवालात, ई-मालखान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.