चाईबासा, मार्च 27 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक करें। आगामी पर्व-त्योहार के अवसर पर होने वाले आयोजन, कार्यक्रम, जुलूस में सम्मिलित होने वाले सभी लाइसेंसी अखाड़े, गैर लाइसेंसी अखाड़े एवं सामाजिक व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर उक्त स्थलों पर विधि-व्यवस्था से संबंधित अगर कोई भी मामला है, तो उसका निपटारा करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप ग्रुप पर 24x7 निगरानी करना सुनिश्चित किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.