सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगी गई है। जिससे इन परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा नकल विहीन व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, इसको लेकर जिले के सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस से मांगी गई है। परीक्षा के दौरान इन केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...