कोडरमा, फरवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज की ओर से रविवार को प्रेसवार्ता कर चुनाव के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन पदाधिकारी तथा चार मतदान पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए कुल 114 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 62 भवनों में स्थापित हैं। शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए निकायवार सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी एवं सुपर जोनल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.