हरिद्वार, अप्रैल 19 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारयुक्त, सेवाभावी और अनुशासित बनाने में ऐसे प्रशिक्षण शिविर मील का पत्थर साबित होते हैं। स्काउट-गाइड जैसे संगठन युवाओं को अच्छे नागरिक और संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में तैयार करते हैं। यह बातें उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप कहीं। देवभूमि के स्काउट गाइड के 14वां जिला गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ से आये स्काउट गाइड का बेसिक स्काउट मास्टर तथा गाइड कैप्टन का शिविर चल रहा है। इस सात दिवसीय शिविर में 32 स्काउट और 19 गाइड भाग ले रहे हैं। सभी स्काउट गाइड ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से भेंटकर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.