देहरादून, जनवरी 16 -- पौड़ी। मासिक अपराध बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार ने सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में दिन व रात की गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करने को कहा। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को 7 दिन का विशेष अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र में स्थित बैंक, ज्वैलरी शॉप, प्रमुख दुकानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान दिसंबर महीने में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.