धनबाद, फरवरी 22 -- नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अंतिम रूप से रणनीति बनाई गई। एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रवार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से चुनाव की निगरानी होगी। होटलों और लॉज में औचक छापेमारी के भी निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पुलिस टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। बाइक पेट्रोलिंग के साथ-साथ पैदल मार्च भी शनिवार से शुरू कर दिया गया। बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के साथ कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.