घाटशिला, दिसम्बर 13 -- घाटशिला। शुक्रवार को घाटशिला के गोपालपुर सूर्य मंदिर के निकट स्वर्णरेखा नदी किनारे घाटशिला स्थानीय संवेदक समिति का वार्षिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल संघ के स्थानीय संवेदकों विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ अन्य कुछ गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मौके पर समिति के होलो सोरेन, सुरेश पातर, सिताराम, संजय कर्मकार, हरिपदो भकत, राजू सोरेन, मनीलाल, अरविन्द, सुजय सिंह, जयपाल मुर्मू, अनिल, सुदामा, दीनबंधु, दसरत सोरेन, मिठू विश्वास, रामजी, आंनद, आशिक समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...