वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 2024 की डिग्रियों का इंतजार अंतत: समाप्त हुआ। विश्वविद्यालय में 2024 की डिग्रियां पहुंचाई जा चुकी हैं और अगले दो दिनों में 2025 की डिग्रियां भी आ जाएंगी। परीक्षा विभाग अगले कुछ दिनों में इनके वितरण की भी तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय में 2024 और 2025 के दीक्षांत समारोह के बाद भी सफल छात्रों को डिग्रियां नहीं मिल सकी थीं। 16 दिसंबर के अंक में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने छात्रों की इस समस्या को उठाया और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब भी मांगा। बताया गया कि विश्वविद्यालय की डिग्रियां यूपीडेस्को की तरफ से छपवाई जाती हैं और तकनीकी कारणों से इनमें देरी हुई है। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि यूपीडेस्को की तरफ से 2024 की डिग्रियां भेज दी गई हैं, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.