गढ़वा, नवम्बर 26 -- चिनिया, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की प्रखंड इकाई द्वारा चिरका आईटीआई मैदान के बगल में करम स्थान पर संविधान दिवस मनाया गया। उसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह खरवार ने की। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय सदस्य कविता सिंह खरवार ने कहा 26 नवंबर के दिन हम सभी भारतीय संविधान को अपनाए जाने की वर्षगांठ मनाते हैं। यह वही दिन है जब वर्ष 1949 में हमारे संविधान सभा ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संविधान को स्वीकार किया। 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ। हम एक सार्वभौम लोकतांत्रिक गणराज्य बने। हमारा संविधान केवल एक किताब नहीं बल्कि हमारी स्वतंत्रता, समानता और न्याय का आधार है। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर सहित हमारे महान संविधान निर्माताओं ने दिन-रात मेहनत कर एक ऐसा दस्तावेज बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.