आजमगढ़, नवम्बर 30 -- आजमगढ़,संवाददाता। दीवानी बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पीके गिरी ने कहा कि हमारा संविधान भारत की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत का दर्पण है। महान संविधान निर्माताओं ने हमारे पौराणिक धर्मग्रंथों के उच्चतम आदर्शों को अपनाते हुए विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान बनाया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमारे प्राचीन मनीषियों ने धर्म ग्रंथों में उन आदर्शों की व्याख्या की, जिन्हें आज आधुनिक विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान मात्र एक ग्रंथ नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है, जो नागरिकों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में ...