बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे 'जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के तहत सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष राजकपूर के संयोजन में कटरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। संचालन नर्वदेश्वर शुक्ला ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत का संविधान महज एक पुस्तक नहीं है, यह सभी भारतीयों का मार्गदर्शक है। हमें अधिकार व कर्तव्य का ज्ञान कराती है। उन्होंने कहा यह देश धार्मिक पुस्तकों से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। देवेंद्र श्रीवास्तव, मो. रफीक खां, डॉ. आलोक वर्मा, गंगा प्रसाद मिश्रा, सुरेंद्र मिश्र आदि ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...