वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस 8 फरवरी को कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर संविधान संवाद रैली का आयोजन करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान संवाद में काशी के विभिन्न मुद्दों पर ज्वलंत सवालों पर चर्चा होगी। अजय राय ने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि काशी की अस्मिता, आस्था, संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में काशी के साथ विकास के नाम पर ऐसा खिलवाड़ किया गया है, जिससे उसकी आत्मा और पहचान दोनों आहत हुई हैं। संविधान संवाद रैली में मणिकर्णिका घाट से जुड़ी अव्यवस्थाएं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ...