बरेली, दिसम्बर 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बरेली कॉलेज के वाणिज्य संकाय के यूजी फोरम में भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने पुष्पांजलि के साथ किया। प्रतियोगिता में रौनक गोस्वामी प्रथम, नजीब खान द्वितीय और आनंद कुमार तृतीय रहे। यहां संकायाध्यक्ष प्रो. भूपेंद्र सिंह, यूजी फोरम के निदेशक प्रो. दयाराम, प्रो. ओमकार, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. पंकज यादव, डॉ. विकास शर्मा आदि रहे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में डॉ.अंबेडकर चेयर में कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 25 प्रश्नों की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता हुई। विश्वविद्यालय के सीएसआईटी विभाग में कुशल यूथ के कार्यक्रम का प्रो. विनय ऋषिवाल ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. विव...