मिर्जापुर, जून 3 -- कछवां, हिन्दुस्तान संवाद मझवां विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर गांव में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को जिले व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व मुख्य अतिथि विक्रम पटेल ने भाजपा की नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा भारतीय संविधान को बदल कर सत्ता के विकेंद्रीकरण को समाप्त करना चाहती है। वहीं राहुल गांधी भाजपा के समक्ष दीवार बनके खड़े हो गए हैं और भाजपा के कुचक्र से भारत को बचाने के लिए कृत संकल्पित हैं। युवाओं को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों को कमजोर किया जा रहा है या समाप्त कर दिया जा रहा है। डबल इंजन सरकार के सामने संविधान रोड़ा बना है इसलिए यह सरकार संविधान ही समाप्त करना चाहती है। भाजपा के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.