अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लंगड़ी हाफिजपुर में पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा, तभी समाज का भला हो सकता है। विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में आरक्षण दिया है। प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथी सदैव आरक्षण के विरोधी रहे हैं। सदियों की पीड़ा और आरक्षण दोनों ही पीडीए को एकसूत्र करते हैं। चूंकि बाबा साहेब संविधान और सामाजिक न्याय के सूत्रधार थे, इसीलिए ऐसे प्रभुत्ववादी नकारात्मक लोगों को बाबा साहेब हमेशा अखरते थे। बाबा साहेब ने हर एक इंसान को एक मानव के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.