महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में बैठक की। मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह ने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर हसरत भरी नजर से देख रहा है। हम सभी लोगों को एक दूसरे का सहयोग करते हुए जनपद में बूथ स्तर तक पार्टी का जीवन्त संगठन खड़ा करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि सदर विधानसभा सहित पूरे जनपद में संगठन के लिए हर सहयोग देने को तैयार है। 12 जून को पनियरा में हरपुर तथा 13 जून को पुरैना बाजार में संविधान बचाओ सम्मेलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि अभी तक आठ ब्लको में तथा तीन नगर पंचायत में अध्यक्ष घोषणा की जा चुकी है। आगे हम सभी लोग संगठन के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.