हजारीबाग, मई 6 -- इचाक प्रतिनिधि। संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास और संचालन अजय यादव ने किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी दिगंबर कुमार मेहता और कृष्णा कुशवाहा शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को पार्टी द्वारा रांची में आहूत संविधान बचाओ रैली में शामिल होने इचाक से दर्जनों कार्यकर्ता जाएंगे। साथ ही कहा कि ब्लॉक और अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है जिस पर अंकुश लगाने पर विचार विमर्श किया गया ।अधिकारियों ,कर्मचारियों को हिदायत दिया गया कि वे अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा कांग्रेस पार्टी व्यवस्था के खिलाफ जमकर आंदोलन करेगी। बैठक में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.