रांची, मई 4 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि भाजपा सरकार डॉ भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से छेड़छाड़ कर आदिवासी दलित और पिछड़ों का हक मारने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली छह मई को धुर्वा मैदान में होगी। इसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। वहीं विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि कांके विधानसभा की 32 पंचायतों के हजारों लोग शामिल होंगे और भाजपा सरकार देश को लूटने की तैयारी कर रही जिससे संविधान को खतरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.