रांची, मई 6 -- पिपरवार, संवाददाता। झारखंड प्रदेश के रांची में मंगलवार को आयोजित संविधान बचाओ रैली में पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पिपरवार के पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव के नेतृत्व में पिपरवार क्षेत्र से संविधान बचाओ रैली में सैकड़ों महिला- पुरुष शामिल हुए। इस रैली में सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संविधान बचाने का संकल्प लिया गया। सभी लोग अपने-अपने हाथों में तख्ती लिए नारेबाजी कर रहे थे। इस संविधान रैली में राजेंद्र साव,अनिल सोनी,राजेश सिंह,विनोद कुमार,मुकेश गुप्ता,विनोद पासवान,उर्मिला देवी,मोहन करमाली,संगीता देवी,अनीता देवी,सरिया देवी,कोमल देवी,प्रियंका देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.