बस्ती, जून 15 -- बस्ती। महादेवा के पाऊं कस्बे में शनिवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कांग्रेस भाजपा को संविधान का गला घोंटने नहीं देगी। सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के सन्देश को हर घर में पहुंचाए। बताया राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचाओ रैली को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, निर्मला पासवान पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश कुमार आर्य, वाहिद सिद्धिकी, संदीप श्रीवास्तव, लालजीत पहलवान आदि ने संबोधित करते हुए कहा केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान राकेश सिंह, साजिद सिद्धिकी, विकास कुमार प्रजापति, वीरेन्द्र कुमार, सर्वेश सिंह अखिल...