रांची, मई 4 -- रांची। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मिले। इस दौरान संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर ने कहा कि भारत का संविधान हमारे पूर्वजों द्वारा जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता और देश की रक्षा के लिए लिखा गया था। भारत के इस संविधान ने अल्पसंख्यकों को धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संरक्षण के अवसर प्रदान किए। यही स्वतंत्र भारत की खूबसूरती है। मौके पर कासमी ने पार्टी के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.