लातेहार, मई 24 -- लातेहार,प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की ओर से लातेहार जिला मुख्यालय में संविधान बचाओ रैली का आयोजन शनिवार को किया गया हैं। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यह रैली जिला मुख्यालय के बाजारटांड से शुरू होगा, जो समाहरणालय गेट तक जाकर संपन्न हो जाएगा। इस रैली में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज साहू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, प्रदेश के वरीय अधिकारी सहित लातेहार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...