पलामू, अप्रैल 30 -- हुसैनाबाद। शहर के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को संविधान बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर हुसैनाबाद ग्रामीण, मोहम्मदगंज, हैदरनगर प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर कार्ययोजना बनाई गई। 3 मई को तय महारैली अब छह मई को होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लल्लू सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक, विशिष्ट अतिथि धनंजय कुमार तिवारी, अरविंद पासवान विशेष रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 3 मई को होने वाली संविधान बचाओ महारैली अब 6 मई को होगी। इसे सफल बनाने के लिए पलामू जिला के सभी प्रखंडों में लगातार बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों-युवाओं के साथ-साथ विभिन्न समुदाय के अधिकार का हनन किया जा रहा है। केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। बैठक में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.