गौरीगंज, फरवरी 19 -- संविधान बचाओ बैठक संपन्न अमेठी। बुधवार को गुंगवाछ तथा टीकरमाफी गांव में सपा महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सपा महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने लोगों को संविधान को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही संविधान बचा सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से संविधान बचाने के लिए आगे आने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रीता देवी, अमरावती, रेनू, कंचन, पूनम सहित पार्टी की कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...