बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती। संविधान बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसियों में उत्साह भरने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। अजय राय के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। कार्यक्रम स्थल पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में संविधान बचाओ रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा वहां लगना शुरू हो गया है। प्रदेश स्तर के इस कार्यक्रम की कमान जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने संभाल रखी है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। अजय राय सड़क मार्ग से लखनऊ से चलकर बस्ती पहुंचेंगे। इसे देखते हुए बस्ती सीमा में जगह-जगह कांग्रेसियों ने स्वागत की तैयारी की है। शहर से सटे तिलकपुर मंदिर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.