देवरिया, जून 28 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार को रामपुर कारखाना विधानसभा के हिरंदापुर में संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ को भारतीय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान की सुरक्षा से ही नागरिकों की सुरक्षा जुड़ी है। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षा शहला अहरारी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया और यूपीए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और महंगाई को लेकर सवाल उठाये। नफरत की राजनीति को खत्म कर भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। इंजीनियर जयप्रकाश धनगर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रजापति ने किया। इस दौरान नागेंद्र शुक्ला, संजीव कुमार मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.