बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। कलक्ट्रेट में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बड़ौत नगर पालिका के संविधान पार्क में लगी संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी और पंथनिरपेक्ष शब्द हटाए जाने को लेकर विरोध जताया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने एडीएम न्यायिक शिव नारायण को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो बागपत डीएम, मंत्री व नगर पालिका चेयरमैन बडौत के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यह कृत्य संविधान से छेड़छाड़ के समान है। राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की श्रेणी में आता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए इसे संविधान विरोधी बताया। कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान ने मामले में न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.