देहरादून, दिसम्बर 6 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी घंटाघर स्थित मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि संविधान निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम उनके द्वारा बनाए गए संविधान का आदर कर उसका पालन करें। इस दौरान प्रभात डंडरियाल, आरिफ वारसी, प्रदीप कुकरेती,दानिश नूर, गुलाम मुस्तफा, जय बिष्ट ,पारस यादव, सुशील विरमानी, नितिन राठौड़ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...