बलिया, दिसम्बर 3 -- बलिया, संवाददाता। अधिवक्ता परिषद जिला इकाई की ओर से बुधवार को अधिवक्ता दिवस व संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला न्यायालय के सेंट्रल हाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के पास अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया। इसके पश्चात लोक गायिका वैष्णवी द्वारा भावपूर्ण वन्दे मातरम् की प्रस्तुति ने सभागार में उत्साह और गरिमा का वातावरण बना दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने संविधान दिवस व अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और गौरव का विषय है। संविधान दिवस हमें उस महान संकल्प की याद दिलाता है, जिसके आधार पर हमारे राष्ट्र की लोकतांत्रिक नींव खड़ी है। कहा कि भारत का...