चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा। शनिवार को चाईबासा में आयोजित होने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर प०सिंहभूम जिला में तैयारी जोरों पर है । इस संदर्भ में बुधवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने रैली से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए सुझाव दिया ।बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि यह रैली संविधान को बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा की आज जनता के अधिकारों को कुचला जा रहा है। भाजपा नेता न्यायपालिका पर भी सवाल उठा रहे है, जो चिंताजनक है, इसलिए संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है और नेता विपक्ष राहुल गांधी संविधान का सबसे बड़ा रक्षक है। देश में संविधान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.