गिरडीह, नवम्बर 26 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इसी क्रम में गांधी चौक में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रखण्ड कार्यालय परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो पर बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास व सीओ यशवंत कुमार सिन्हा ने माल्यार्पण किया गया। संविधान दिवस के मौके पर बीडीओ ने स्वयं सभी कर्मियों के साथ संकल्प लिया। सीओ ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ा संविधान भारत का संविधान है। इसमें हर जाति धर्म के लोगों को हक और अधिकार मिला है। महिलाओं को सशक्त बनाने का अधिकार दिया गया है। भारत संविधान में किसी विशेष जाति का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को हर तरह का अधिकार एवं मान सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया गया है। मौके पर बीपीआ...